Site icon Grand Gumber News

सायबर टीम की बड़ी सफलता,कई जिलों में ठगी करने वाला शातिर महाठग गिरफ्तार 250 CCTV खंगालकर आरोपी की पहचान, ₹5.19 लाख की संपत्ति बरामद

जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जिलों में सक्रिय ठग पंचराम निषाद उर्फ पंचू को गिरफ्तार किया है।आरोपी कम दाम में छड़, सीमेंट और ईंट बेचने के बहाने लोगों से ठगी और चोरी करता था। सायबर टीम ने 250 से अधिक CCTV फुटेज के विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर सरायपाली महासमुंद से आरोपी को पकड़ा।आरोपी से सोना-चांदी के जेवर, स्कूटी और मोबाइल समेत कुल ₹5,19,930 की संपत्ति जब्त की गई।पंचराम निषाद पर जांजगीर-चांपा, धमतरी, बलौदा बाजार, बालोद और दुर्ग समेत कई जिलों में दर्ज 15 से अधिक मामलों में ठगी और चोरी के आरोप हैं। आरोपी जेल से इलाज के दौरान फरार हो गया था और लगातार ठिकाना बदलकर पुलिस से बचता रहा। सायबर प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में नवागढ़ और बिर्रा थाना पुलिस की टीम का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version