Site icon Grand Gumber News

साय का सियोल दौरा: छत्तीसगढ़–कोरिया में निवेश की नई संभावनाएँ ,पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी पर बोले– यह 140 करोड़ देशवासियों का अपमान…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया के कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन प्रमुख जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट किम की ह्यून से मुलाकात की। इसमें औद्योगिक निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग पर चर्चा हुई।साय ने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति, संसाधन और कुशल मानवबल की ताकत गिनाते हुए कहा कि कोरियाई कंपनियों के आने से रोजगार और वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनेगी। KITA ने भी साझेदारी में गहरी रुचि दिखाई।मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार निवेशकों को सुगम वातावरण और त्वरित स्वीकृतियाँ देगी। खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, स्टील व नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बड़े अवसर मौजूद हैं।इस दौरान साय ने कांग्रेस व आरजेडी मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि मोदी का अपमान केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का अपमान है।

Exit mobile version