Site icon Grand Gumber News

सारंगढ़ दौरे से पहले CM का हेलिकॉप्टर फंसा ,तकनीकी खराबी पर वेटिंग रूम में इंतजार…

रायपुर :- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलिकॉप्टर में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। उड़ान भरने से ठीक पहले पायलट ने समस्या की सूचना दी, जिसके बाद CM को तुरंत हेलिकॉप्टर से उतार दिया गया।मुख्यमंत्री के साथ अजय जामवाल और किरण सिंहदेव भी मौजूद थे। सभी फिलहाल एयरपोर्ट के वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे हैं। तकनीकी दल हेलिकॉप्टर की गहन जांच में जुटा है।CM को आज सारंगढ़ के लिए रवाना होना था, जहां उनका दौरा और कार्यक्रम प्रस्तावित था। फिलहाल उड़ान कब शुरू होगी, इस पर निर्णय तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा।

Exit mobile version