Site icon Grand Gumber News

सारागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई,तालाब किनारे चल रहा जुआ पकड़ा गया पांच आरोपी गिरफ्तार, 12,300 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद

जांजगीर-चांपा जिले की सारागांव पुलिस ने ग्राम चोरिया बंधवा तालाब के पास चल रहे जुआ सत्र पर दबिश देते हुए पांच जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने मौके से 12,300 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देशन और एएसपी उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में, एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में की गई। इस ऑपरेशन में एएसआई के.के. कोसले, राजेश सिंह, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, आरक्षक गोवर्धन टाइगर, शंकर जयकिशन और दुर्गेश सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version