
सिटी कोतवाली पुलिस ने आम सड़क पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मधुबन रोड दयालबंद क्षेत्र में एक युवक हथियार लेकर आने-जाने वालों को धमका रहा है, जिसके बाद तत्काल टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी शुभम बैस को पकड़ा। उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर जप्त किया गया।पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।




