Site icon Grand Gumber News

साल्हेवारा बांध में हादसानहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने से मौत, इलाके में शोक, अस्पताल में मृत घोषित ग्रामीणों की मदद से निकाले गए शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

खैरागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित साल्हेवारा बांध में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। मृत बच्चों की पहचान निवासी ग्राम ईटार के रूप में हुई है।, निवासी ग्राम ईटार, पानी में तैरते बेशरम के पौधे के सहारे बाहर निकल आया।जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे ग्राम बरबसपुर चावल पिसाने आटा चक्की गए थे। वहां से लौटते समय वे नहाने के लिए साल्हेवारा बांध पहुंच गए। नहाते समय तनिश और समीर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। कुलेश्वर किसी तरह बाहर निकलकर गांव पहुंचा और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद गातापार पुलिस उन्हें पुलिस वाहन से जिला अस्पताल खैरागढ़ लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version