Site icon Grand Gumber News

सावन उत्सव में छलका रंग, गीत-संगीतऔर सखियों की मस्ती से महका माहौल…

बिलासपुर :- सावन का मौसम, सखियों का संग और सौंदर्य का उत्सव इसी थीम पर रविवार को अभिषेक नगर में सखी सहेली महिला मंडल ने सावन उत्सव 2025 का आयोजन किया। मित्रता दिवस के मौके पर हुए इस कार्यक्रम में अभिषेक नगर, अभिषेक विहार, प्रयाग विहार, गिरधर विहार समेत आसपास की कॉलोनियों की महिलाएं पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार में सजकर शामिल हुईं, जिससे कार्यक्रम में रंग और भी गहरा हो गया।हरियाली सावन और सहेलियों की मस्ती से सजे इस आयोजन में मजेदार गेम्स, ज्ञानवर्धक क्विज़, सावन सुंदरी प्रतियोगिता, संगीत, नृत्य और मेल-मिलाप जैसे कार्यक्रमों ने माहौल को जीवंत बनाए रखा। पारंपरिक गीतों पर थिरकते कदम और झूलों की मस्ती ने उत्सव को और खास बना दिया। कार्यक्रम में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए।सखी सहेली महिला मंडल द्वारा आयोजित यह उत्सव न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि महिलाओं को आपसी जुड़ाव, सामूहिक भागीदारी और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का मंच भी प्रदान किया। हर मुस्कुराता चेहरा और रुनझुन करती पायल इस रंगीन शाम को मित्रता, आत्मीयता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही थी।

Exit mobile version