Site icon Grand Gumber News

सावन के आगमन के साथ बलोदाबाजार हुआ जलमग्न, यातायात हुई बाधित।

सावन के आगमन के साथ ही छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के साथ बलोदा बाजार में भी लगातार बारिश हो रही है। बारिश के बाद जिले की कई जगहो से जल भराव की खबर आ रही है। नगर पंचायत कसडोल की भी गलियों और मुख्य मार्ग में पानी भर गया है। बलोदा बाजार गिधौरी नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग भी पानी से लबालब नजर आ रहा है, जिस वजह से दो पहिया वाहनों के आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इस बीच सेमरिया घाट स्थित शिवनाथ नदी में बने पुल के ऊपर से चल रहे पानी की वजह से भाटापारा बिलासपुर को जोड़ने वाली सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई है।

Exit mobile version