Site icon Grand Gumber News

सावन के तीसरे सोमवार को जय वंदे मातरम संगठन द्वारा पूर्व वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ घाट से भव्य कावड़ यात्रा निकलेगी।

जय वंदे मातरम संगठन द्वारा पूर्व वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन 5 अगस्त सोमवार को किया जा रहा है। यह यात्रा छठ घाट से जल भर कर प्रातः 8 बजे प्रारम्भ होकर तोरवा गुरुनानक चौक, जगमल चौक, गाँधी चौक, हटरी चौक, कोतवाली चौक, सदर बाजार, देवकीनंदन चौक पुराना पुल होते हुए सुभाष चौक, नूतन चौक होते हुये नंदेश्वर महादेव मंदिर सरकंडा मे जलाभिषेक करेगी। साथ ही प्रसाद वितरण किया जाएगा।

भगवान भोलेनाथ की भक्ति मे लीन शिव भक्त जो कावड़ चढ़ाने बाहर जाते है। बहुत से भक्त किसी कारणवश नही जा पाते है उनके लिये शहर मे कावड़ यात्रा की शुरुआत की गई है। हिंदू धर्म की मान्यता के मुताबिक चतुर्मास में पड़ने वाले श्रावण के महीने में कांवड़ यात्रा का बड़ा महत्व है। माना जाता है कि शिव को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। उन्हें केवल एक लोटा जल चढ़ा कर प्रसन्न किया जा सकता है। धर्मनगरी बिलासपुर मे बहुत से शिव भक्त इस पुण्य से वंचित हो जाते है उन्हें भी इसका लाभ मिले और आज की पीढ़ी अभी से इस कावड़ यात्रा के मूल विषय को जान सके इन्ही सब विषयो को ध्यान मे रख कर जय वन्दे मातरम संगठन द्वारा इस यात्रा को आयोजित किया गया है।

Exit mobile version