Site icon Grand Gumber News

सिंधु सहारा समिति का 11वां गणेशोत्सव,भक्ति और उल्लास से गूंजा स्मार्ट रोड,विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

वर्षों पुरानी गणेशोत्सव परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सिंधु सहारा समिति, स्मार्ट रोड सिंधी कॉलोनी ने इस साल भी पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की। समिति का यह ग्यारहवां वर्ष है और पहले ही दिन से भक्तिमय माहौल ने उत्सव को खास बना दिया है।समिति के युवाओं ने गणपति बप्पा का स्वागत भव्य तरीके से किया। भक्ति संगीत की धुन, ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी ने पूरे इलाके को दिव्य और उल्लासपूर्ण माहौल से भर दिया।इस बार समिति ने अध्यक्ष रहित व्यवस्था अपनाई है।

हर सदस्य को समान रूप से सेवा और जिम्मेदारी दी गई है, ताकि संगठन में एकता और सहयोग का संदेश समाज तक पहुंचे।स्थापना के बाद 27 अगस्त बुधवार को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। समिति के सदस्यों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मिलकर गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।आगामी 10 दिनों तक यहां गणेशोत्सव की धूम रहेगी।

प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है।समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवारों के साथ भगवान गणेश जी की भव्य प्रतिमा के दर्शन करने जरूर आएं। गगनभेदी जयकारों के बीच यह गणेशोत्सव न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि समाज में एकता और सेवा की मिसाल भी बन रहा है।

Exit mobile version