Site icon Grand Gumber News

सिखों के तीसरे गुरु श्री गुरु अमरदास दास जी का 450वा ज्योति ज्योत दिवस मनाया गया

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद में श्री गुरु अमरदास जी का 450 वा ज्योति जोत पूरब बड़ी ही सादगी एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में एक विशेष दीवान आयोजित की गई जिसमे संगतों द्वारा श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ कीर्तनी रूप में किया गया जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर कर अपना योगदान दिया और गुरु जस सुनकर एवं पढ़कर आनंदमय हुऐ।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिख धर्म के सभी गुरु पर्वों को बड़े ही श्रद्धा पूर्वक मनाने का फैसला लिया गया है जिससे की हमारा सिख धर्म अपने इतिहास से जुड़ सके ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनदीप सिंह गंभीर अमरजीत सिंह दुआ सुरेंद्र सिंह छाबड़ा हेड ग्रंथी भाई मानसिंह जी हजूरी रागी भाई हरजीत सिंह जसो वाला जसबीर सिंह अमनदीप सिंह जगदीप सिंह दलजीत कौर,हरमीत कौर , मनप्रीत कौर एवं समूह साथ संगत का सहयोग रहा।

Exit mobile version