Site icon Grand Gumber News

सिटी कोतवाली ने म्यूल अकाउंट ऑपरेटरों को किया गिरफ्तार ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए साइबर ठगी का मामला, दो आरोपी हिरासत में

सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में शैलेंद्र चौहान और अनिल कुर्रे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी की रकम का उपयोग किया और महाकाल ऑनलाइन गेमिंग एप में 2.5% कमीशन पर ऑनलाइन गेमिंग का संचालन किया।पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया। मामला बीएनएस के तहत दर्ज है और विवेचना जारी है।

Exit mobile version