28.7 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार आम रोड पर लोगों को धमका रहा था युवक, धारदार चाकू जब्त

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आम रोड पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने टिकरापारा आदर्श नगर चौक के पास दबिश दी।पुलिस ने मौके से आरोपी सुल्तान खान पिता असरफ खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी अशोक नगर अटल आवास सरकण्डा को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू जब्त किया गया, जिससे वह आने-जाने वालों को डरा-धमका रहा था।आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles