Site icon Grand Gumber News

सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आम लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। दिनांक 8 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शनिचरी बाजार मछली मार्केट के पास एक युवक धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।पुलिस ने आरोपी शुभम कुशवाहा पिता अमित कुशवाहा निवासी मनोहर लॉज के पास शनिचरी बाजार, थाना सिटी कोतवाली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नग धारदार चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version