Site icon Grand Gumber News

सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटरसायकल चोरी का किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार चोरी की बाइक बरामद कर भेजा गया जेल

सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटर सायकल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी रोशन गिरी गोस्वामी निवासी हरदेव लाल मंदिर के पास को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने प्रार्थी ज्ञानचंद वाधवानी की सुपर स्प्लेण्डर मोटरसायकल 16 मई की रात को उसके घर के बाहर से चोरी की थी।पुलिस को लगातार चोरी की बाइक की तलाश थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी ने चोरी की बाइक जैन लस्सी के पीछे पुराने जगात मील के खंडहर में छिपाकर रखने की बात कबूल की।आरोपी से बाइक बरामद कर उसे 14 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि गजेन्द्र शर्मा, आरक्षक गोकूल जांगड़े, नुरुल कादिर और धीरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version