Site icon Grand Gumber News

सिटी कोतवाली पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम गाँजा के साथ आरोपी को पकड़ा।

सिटी कोतवाली पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम गाँजा के साथ आरोपी को पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली कि नया पारा दयालबंद पुल के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध आरोपी ग्राम मटियारी सीपत निवासी ललित कुमार यादव को पकड़ा, जिसके पास से 1.2 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 14000 रुपए है। आपको बता दे कि सीपत क्षेत्र गांजा तस्करों के लिए कुख्यात हो चुका है। पिछले कुछ समय में यहां से बड़ी संख्या में गांजा तस्कर पकड़े गए हैं। इधर बिलासपुर एसपी ने साफ कहा है कि बिलासपुर में किसी भी कीमत पर नशे के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version