Site icon Grand Gumber News

सिटी कोतवाली पुलिस ने 5 मोटरसाइकिल चोरों को किया गिरफ्तार छुपाई गई 6 चोरी की मोटर साइकिलें बरामद

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बलौदाबाजार और आसपास हुई 5 अलग-अलग मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों अनिल दास मानिकपुरी, लुकेश कुमार पैकरा और 1 अपचारी बालक को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी की कुल 6 मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिन्हें वे पेट्रोल खत्म होने पर कहीं लावारिस छोड़ देते थे।पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ और CCTV फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने सभी चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिवत रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि मोटरसाइकिल चोरी पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी।

Exit mobile version