Site icon Grand Gumber News

सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म व ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,नाबालिग से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, दो मामलों में ₹1 लाख से ज्यादा की ठगी का खुलासा…

बलौदा बाजार:- सिमगा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और दो अलग-अलग मामलों में ठगी करने वाले आरोपी जयप्रकाश मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चाकू की नोक पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किया और भूत-प्रेत भगाने के नाम पर लोगों से रकम वसूली।पुलिस के अनुसार आरोपी ने कॉलेज छात्रा से पूजा-पाठ और झाड़-फूंक का झांसा देकर ₹18,600 ठगे, जबकि एक अन्य छात्रा से पुलिसकर्मी बनकर चॉइस सेंटर में ₹85,500 की ठगी की। आरोपी ने कुल ₹1,03,500 की रकम हड़पी।एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन पर सिमगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने तीनों घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version