Site icon Grand Gumber News

सिमगा में पैसों के विवाद में 75 वर्षीय की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सिमगा क्षेत्र के ग्राम लांजा निवासी 75 वर्षीय शत्रुघ्न जोशी ने अपने घर पर कृपा राम ध्रुव से बिजली फिटिंग का काम कराया था, जिसका कुछ पैसा बकाया था। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन के मामले को लेकर पिछले कुछ दिनों से कहा सुनी हो रही थी। इसके बाद शनिवार- रविवार की दरमियानी रात अपने घर पर सोए हुए शत्रुघ्न जोशी के कान और सर में लोहे की पेचिश से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 2 घंटे में ही हत्यारे कृपाराम ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भी ग्राम लांजा का ही रहने वाला है और उसकी उम्र 33 साल है।

Exit mobile version