31.8 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

सिमगा में मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से खुलासा, चोरी की बाइक बरामद

थाना सिमगा क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद की है। प्रार्थी सोमेश कुमार कुंभकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 मई को उसने अपनी यामाहा एफजेड बाइक सरकारी उचित मूल्य की दुकान के सामने खड़ी की थी, जो अगले दिन सुबह गायब मिली। इस पर थाना सिमगा में धारा बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना सिमगा की संयुक्त टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों राजा यादव निवासी सिमगा और दानेश्वर वैष्णव उर्फ दादू निवासी ग्राम दरचुरा को हिरासत में लिया।पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया।आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में में पेश किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles