Site icon Grand Gumber News

सिम्स अस्पताल परिसर में चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार…

सिम्स अस्पताल परिसर में बटन वाला धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान कांहा उर्फ अक्षय यादव निवासी चांटीडीह किसानपारा के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अस्पताल परिसर में चाकू लेकर लोगों को धमका रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद कार पार्किंग के पास से पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक बटन वाला धारदार चाकू बरामद हुआ।आरोपी से चाकू रखने के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version