16.5 C
Bilāspur
Monday, February 16, 2026
spot_img

सिम्स अस्पताल बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश 5 मोटरसाइकिल बरामद, खरीददार समेत कार्रवाई

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिनकी निशानदेही पर चोरी की वारदातों का पूरा सिलसिला सामने आया।पुलिस जांच में पता चला कि दोनों बालक अस्पताल परिसर से अलग-अलग समय पर वाहन चोरी करते थे। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की कुल 05 मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनमें एक्टिवा, पल्सर, एचएफ डीलक्स और पैशन प्रो समेत अन्य वाहन शामिल हैं।पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने चोरी की एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल को सरकंडा निवासी अल्ताफ उर्फ मोमिन को मात्र 2000 रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने खरीददार के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस का कहना है कि आरोपियों को विधिवत अभिरक्षा में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वाहन पार्क करते समय सुरक्षा उपाय जरूर अपनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles