Site icon Grand Gumber News

सिम्स की व्यवस्था में सुधार की गति तेज, जल्द ही पूरा हो जाएगा परिसर स्थित गार्डन।

शासन स्तर पर सिम्स की व्यवस्था सुधारने का परिणाम अब सामने आने लगा है। ऐसे में अस्पताल भवन और परिसर में लगातार कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में भर्ती मरीजों को ध्यान में रखकर सिम्स के खराब हालत में आ चुके गार्डन को फिर संवारा जा रहा है। मौजूदा स्थिति में इसका काम लगभग पूरा होने वाला है। नए स्वरूप में आने के बाद मरीज इस गार्डन में सुबह-शाम वाक कर सकेंगे।

साथ ही दिन के किसी भी समय पर गार्डन में आकर चहलकदमी करते हरे-भरे पेड़-पौधों के बीच खुशी का पल बिताते हुए अपना शारीरिक और मानसिक तनाव दूर कर सकेंगे।सिम्स की अव्यवस्था को पटरी में लाने की पहल हाई कोर्ट के निर्देश के बाद की जा रही है। वहां की खामियों को गिनाते हुए शासन के अधिकारियों को भी आड़े हाथ लिया गया। ऐसे में शासन के आला अधिकारियों ने सिम्स को संवारने के लिए खुद मौर्चा थाम लिया। इसी के तहत पूरे अस्पताल भवन को व्यवस्थित किया गया है। ऐसे में अन्य जरूरी बदलाव पर भी जोर दिया जा रहा है।

Exit mobile version