सिम्स डीन का पदभार संभालते ही अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन एवं बिलासपुर सिम्स के प्रभारी डीन डॉक्टर रमणेश मूर्ति टीम के साथ सिम्स का औचक निरीक्षण पर निकल पड़े। बता दे कि जिस समय सिम्स के नए डीन ने अस्पताल का निरीक्षण किया, उस समय ओपीडी समाप्त हो चुकी थी,,वही सारे डॉक्टर नर्स एवं कर्मचारी घर जाने को तैयार थे।लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला की अस्पताल के नए डीन डॉक्टर रमणेश मूर्ति का पदभार संभालते ही निरीक्षण शुरू हो चुका है,,सभी अपने-अपने दफ्तरों,,ओपीडी और वार्डों में तैनात हो गए। हालांकि इस दौरान भी सिम्स के डीन को सिम्स में कई खामियां नजर आई।इसके बाद वे सिम्स के पूर्व अधिकारियों,,चिकित्सकों पर भड़क पड़े और कहा कि सिम्स की व्यवस्था जल्द से जल्द दुरुस्त कर ले अन्यथा वे लापरवाही जरा भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सिम्स के समस्त वार्ड,ओपीडी का निरीक्षण करने के साथ ही साथ डीन ने मरीजों से भी मुलाकात की और यहां चल रहे उपचार एवं स्वास्थ्य व्यवस्था संबंधी जानकारी भी ली। इसके साथ ही डीन रमणेश मूर्ति ने सिम्स में मरीजो के सुविधाओं के लिए चल रहे निर्माण कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा करने निर्देशित किया है। ज़ी न्यूज से खास बातचीत करते हुए डॉक्टर रमणेश मूर्ति ने कहा कि राज्य शासन ने उन्हें सिम्स की जिम्मेदारी सौंपी है। जिस पर वे पूरा खरा उतरेंगे।अब यहां कामकाज को लेकर किसी भी डॉक्टर नर्स या स्टाफ की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


उनकी पहली प्राथमिकता है कि सिम्स की चरमराई हुई चिकित्सा व्यवस्था को सुधार करना और दूर दराज से सिम्स पर भरोसा जताकर इलाज कराने के लिए सिम्स पहुंचने वाले मरीज को बेहतर उपचार प्रदान किया जाय।गौरतलब है कि सोमवार के दिन छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बिलासपुर में बन चुके मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निरीक्षण पर पहुंचे थे।इस दौरान उन्होंने सिम्स अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग भी ली थी।मीटिंग के दौरान सिम्स के तत्कालीन डीन डॉक्टर के के सहारे और अधीक्षक एस के नायक के खिलाफ गड़बड़ी के आरोप एवं लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर उन्होंने भरी मीटिंग के दौरान डीन के के सहारे और डॉक्टर एस के नायक अधीक्षक को जमकर फटकार लगाते हुए निलंबित कर दिया था।इसके बाद ही शासन स्तर पर आदेश जारी कर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर रमणेश मूर्ति को बिलासपुर सिम्स का भी प्रभारी डीन बनाया गया।इसी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए डीन डॉक्टर रमणेश मूर्ति शासन से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में जुट गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही सिम्स की स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त कर ली जाएगी।





