Site icon Grand Gumber News

सिम्स के मर्च्युरी में एक साथ 16 मृत बॉडी पहुंचने से मचा हड़कंप।

सोमवार को अलग अलग थाना क्षेत्रों से सिम्स के मर्च्युरी में एकसाथ 16 मृत बॉडी पहुंचने से हड़कम्प मच गया। इस दौरान देखा गया कि सुबह से शाम तक मृतकों के परिवार वाले शवों का पोस्टमार्टम कराने सिम्स शव घर मे ही डटे रहे। एक साथ 16 शवों का पोस्टमार्टम कार्यवाही करते करते सिम्स के डॉक्टर एवं मर्च्युरी में कार्यरत कर्मचारियों के भी पसीने छूट गए।

गौरतलब है कि सिम्स में बिलासपुर जिले के विभिन्न थानों से जहर सेवन, एक्सिडेंटल, हत्या और नदी, डेम मे डूबकर मौत होने के 16 मामले सोमवार के दिन सिम्स पहुंचे। यही वजह थी कि सोमवार की सुबह से ही सिम्स मर्च्युरी में पोस्टमार्टम कराने वाले मृतकों के परिवार वालों की भी भारी भीड़ देखी गयी। जानकारी मिली कि सिम्स शव घर मे मोपका, सीपत, चिंगराजपारा, खमतराई, सिरगिट्टी, रमतला, मुंगेली, सकरी, सरगांव सहित अलग अलग क्षेत्रों से पहुंचे 16 शवों का पोस्टमार्टम करने के दौरान सिम्स के डॉक्टरों एवं शव घर के कर्मचारियों के पसीने छूट गए।

Exit mobile version