
विधायक अमर अग्रवाल ने विधायक निधि से 12.57 लाख की लागत का मल्टी यूटिलिटी वाहन सिम्स को सौंपा। चाबी अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति को दी गई।वाहन से मरीजों को आपात स्थिति में अस्पताल व अन्य चिकित्सा केंद्रों तक ले जाने की सुविधा मिलेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर और टीकाकरण कार्य भी आसान होंगे।यह वाहन दवाइयां, रक्त, ऑक्सीजन सिलेंडर और मेडिकल किट सुरक्षित रूप से पहुंचाने में सहायक होगा। आपदा और महामारी जैसी परिस्थितियों में राहत कार्यों में भी मदद करेगा।डॉ. मूर्ति ने कहा कि मल्टी यूटिलिटी वाहन से स्वास्थ्य सेवाएं और तेज़ व प्रभावी होंगी तथा मरीजों व परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी।
