26.7 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

सिम्स क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम, ठेले वालों से हुई बहस, विरोध और हंगामे के बीच भी जारी रही स्वच्छता टीम की कार्रवाई

नगर निगम की स्वच्छता टीम इन दिनों शहर में लगातार निरीक्षण कर रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और सड़कों के किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटाने के उद्देश्य से रोज़ाना अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर निगम अमले को विरोध और हंगामे का सामना भी करना पड़ रहा है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है।ताज़ा मामला सिम्स क्षेत्र का है, जहां सड़क किनारे ठेले लगाकर व्यवसाय कर रहे फुटकर व्यापारियों और स्वच्छता टीम के बीच तीखी बहस देखने को मिली। व्यापारियों का कहना था कि अचानक की जा रही कार्रवाई से उनका रोज़गार प्रभावित हो रहा है, वहीं निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।बहस और विरोध के बावजूद निगम की टीम ने कार्रवाई जारी रखी और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने भी निगम की कार्यवाही का विरोध किया, लेकिन अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई को जरूरी बताया। नगर निगम का कहना है कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles