Site icon Grand Gumber News

सिम्स ट्रायज वार्ड ने पूरे किए 1 साल, 7,622 मरीजों को मिला जीवनदायी लाभ,गंभीर मरीजों के लिए त्वरित उपचार और आधुनिक सुविधाएं बनी सहारा…

बिलासपुर :- सिम्स ट्रायज वार्ड ने एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवधि में 7,622 मरीजों को आपातकालीन सेवाओं से लाभ मिला, जिनमें अधिकांश गंभीर हालत में पहुंचे थे।वार्ड में 12 बिस्तर और 4 वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है। तीन शिफ्टों में डॉक्टर, नर्स और वार्ड बॉय की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि मरीजों को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके।गंभीर मरीजों के लिए बेडसाइड एक्स-रे, खून जांच और तीन रंगों का जोन सिस्टम लाल-गंभीर, हरा-मध्यम, पीला-सामान्य लागू किया गया है। इससे मरीजों की स्थिति के अनुसार प्राथमिकता तय होती है।अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि ट्रायज वार्ड सिम्स का चेहरा है, जहाँ सभी विभागों के डॉक्टर मिलकर गंभीर मरीजों को जीवनदायी उपचार देते हैं। यह सेवा निरंतर लोगों के लिए सहारा बन रही है।

Exit mobile version