Site icon Grand Gumber News

सिम्स बिलासपुर में नए MD कोर्स शुरू, तीन विभागों को मंज़ूरी सीटें बढ़कर हुईं 89, मेडिकल विद्यार्थियों को मिलेगा बड़ा लाभ

सिम्स बिलासपुर में इस सत्र में शैक्षणिक विस्तार के तहत बड़ी बढ़ोतरी की गई है। संस्थान में 21 नई सीटें जोड़कर अब कुल संख्या 89 कर दी गई है। फिजियोलॉजी और टीबी एंड चेस्ट में 4-4 सीटों के साथ नए MD कोर्स की स्वीकृति मिल गई है, जबकि मेडिसिन विभाग में सीटें बढ़ाकर 8 से 13 कर दी गई हैं। सभी विभागों के लिए Essentiality Certificate जारी कर दिया गया है।टीबी एंड चेस्ट विभाग को NMC से पूर्व अमान्यता के बाद अब प्रो. डॉ. प्रतीक कुमार की नियुक्ति के आधार पर मान्यता मिलने की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। अब विश्वविद्यालय संबद्धता के लिए आवेदन भेजा जा रहा है, जिसके बाद अंतिम मंज़ूरी के लिए प्रस्ताव NMC को भेजा जाएगा। सिम्स प्रशासन का कहना है कि यह वृद्धि मेडिकल छात्रों के लिए नए अवसर खोलेगी।

Exit mobile version