Site icon Grand Gumber News

सिम्स में टीबी की दवा नहीं मिलने पर बच्चे के परिजन ने बच्चा वार्ड में किया जमकर हंगामा।

संभाग के सबसे बड़े अस्पताल सिम्स में गुरुवार की दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब यहां टीबी की दवा नही मिलने पर बच्चे के परिजन ने बच्चा वार्ड में जमकर हंगामा किया। यहां काम करने वाली नर्स और जूनियर डॉक्टरों को परिजनों को समझाइश देना छोड़कर वे भी बच्चे के परिजन के साथ विवाद करने लगे। पता चला कि सेंदरी निवासी गणेश भोई टीबी से ग्रसित अपने साढ़े चार वर्षीय बच्चे को इलाज के लिए बीते 23 अप्रेल से सिम्स में भर्ती किये है।जहां उनके बच्चे को लम्बे समय से टीबी की दवाइयां नहीं दी जा रही है।

यही वजह रही कि तैश में आकर बच्चे के परिजनों ने हंगामा कर डॉक्टरों और नर्सों से विवाद किया। हालाकि उन्हें बाद में पता चला कि टीबी की दवाई केंद्र सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य में सप्लाई नहीं की जा रही है। सीजीएमएससी के पास भी सीमित मात्रा में टीबी की दवाइयां है जिस वजह से डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, सिम्स सहित अन्य मेडिकल अस्पतालों में सीमित दवाइयों का स्टॉक दिया जा रहा है। यही वजह है कि टीबी की दवाई को लेकर मारा मारी चल रही है, जिस वजह से मरीजों को दवाइयां नहीं मिल पा रही है।

Exit mobile version