Site icon Grand Gumber News

सिम्स में पहली बार झुकी पलक और तिरछी आंख का एक साथ सफल ऑपरेशन नेत्र चिकित्सा में रचा इतिहास

सिम्स अस्पताल में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। बेमेतरा निवासी 21 वर्षीय युवक की झुकी पलक और आंख के तिरछेपन की जटिल समस्या का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज किया गया।

यह सर्जरी पहली बार सिम्स में की गई है।वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभा सोनवानी और उनकी टीम ने इस जटिल सर्जरी को अंजाम दिया। यह ऑपरेशन मेडिकल अधीक्षक, अधिष्ठाता और विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में हुआ। मरीज की आंखें अब सामान्य हो चुकी हैं और आत्मविश्वास भी लौटा है।

पहले यह सुविधा केवल निजी अस्पतालों में ही उपलब्ध थी, लेकिन अब यह सर्जरी सिम्स में आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क उपलब्ध है। इससे प्रदेश के गरीब मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा।

Exit mobile version