Site icon Grand Gumber News

सिम्स में बड़ी सफलता : मुफ्त कूल्हा प्रत्यारोपण ऑपरेशन सफल,गरीब मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा आयुष्मान योजना का लाभ

बिलासपुर:- सिम्स अस्पताल में 40 वर्षीय सोन लोहरसी निवासी मरीज का दायां कूल्हा प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया। मरीज लंबे समय से दर्द और चलने-फिरने में असमर्थता से जूझ रहा था।डॉ. तरुण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में अस्थि रोग विभाग की टीम ने चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम दिया।ऑपरेशन डॉ. ए. ए. बेन के मार्गदर्शन और एनेस्थिसिया टीम के सहयोग से पूरी तरह सफल रहा।आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मरीज का निःशुल्क इलाज किया गया। सिम्स ने पिछले दो वर्षों में 35 कूल्हा और 25 घुटना प्रत्यारोपण मुफ्त में कर गरीब मरीजों को नया जीवन दिया है।

Exit mobile version