Site icon Grand Gumber News

सिम्स में बुजुर्ग महिला की जटिल कूल्हा सर्जरी सफल 90 वर्ष की मरीज अगले ही दिन चलने लगी

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 90 वर्षीय इंडिया बाई की सिम्स बिलासपुर में जटिल कूल्हा सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण सिंह की देखरेख में लंबे स्टेम वाले मॉड्यूलर बाइपोलर कृत्रिम कूल्हा प्रत्यारोपण, टीबीडब्ल्यू तकनीक और एन्क्लेज वायरिंग की मदद से ऑपरेशन किया गया। अधिक उम्र और गंभीर फ्रैक्चर के बावजूद सर्जरी पूरी तरह सफल रही।

सर्जरी के अगले ही दिन मरीज अपने पैरों पर खड़ी होकर चलने लगी, जो इस आयु में बड़ी चिकित्सकीय उपलब्धि मानी जा रही है। इस ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति व उनकी टीम, नर्सिंग स्टाफ तथा सिम्स प्रबंधन का अहम योगदान रहा। डीन डॉ. रमणेश मूर्ति और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने इसे सिम्स की उन्नत तकनीक और टीमवर्क का परिणाम बताया।

Exit mobile version