Site icon Grand Gumber News

सिम्स में सर्वाइकल कैंसर पर कार्यशाला आयोजित रोकथाम, समय पर पहचान एवं उपचार को।लेकर दो गई जानकारी

सिम्स अस्पताल में महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान एवं उपचार को लेकर एक दिवसीय निरंतर चिकित्सा शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सर्वाइकल कैंसर से संबंधित आधुनिक चिकित्सकीय जानकारियों से अवगत कराया गया। कार्यशाला में देशभर से 200 प्रतिभागी शामिल हुए।कार्यशाला में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सर्वाइकल कैंसर के कारणों, जोखिम कारकों, प्रारंभिक लक्षणों, जांच की आधुनिक तकनीकों जैसे पैप स्मीयर एवं एचपीवी टेस्ट, साथ ही उपचार की उपलब्ध विधियों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, जिसकी समय पर पहचान एवं नियमित जांच के माध्यम से प्रभावी रोकथाम संभव है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि एचपीवी टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित चिकित्सकीय परामर्श के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर के मामलों में कमी लाई जा सकती है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों के साथ प्रश्नोत्तरी सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सकों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों से प्राप्त किया।कार्यशाला में देशभर से लगभग 200 प्रतिभागी ऑनलाईन शामिल हुये। छत्तीसगढ़ व आसपास राज्यों के प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए।

Exit mobile version