Site icon Grand Gumber News

सिम्स में स्वच्छता अभियान का सफल आयोजनसभी ने लिया स्वच्छ परिसर बनाए रखने का संकल्प

सिम्स में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का संचालन अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। अभियान में डॉ. ए. आर. बेन, डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. हेमलता ठाकुर, डॉ. आशुतोष कोरी, डॉ. समीर पैकरा, नर्सिंग स्टाफ, छात्र-छात्राएं और अन्य कर्मचारी शामिल हुए और उन्होंने पूरे परिसर में व्यापक सफाई कार्य किया।

सभी प्रतिभागियों ने परिसर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं रोगमुक्त बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। सिम्स प्रशासन ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “स्वच्छ भारत मिशन” और राज्य सरकार की योजनाओं के अनुरूप है। ऐसे आयोजन नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे अस्पताल परिसर स्वच्छ रहेगा और मरीजों व आगंतुकों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित होगा।

Exit mobile version