
बिलासपुर :- कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम अजयपुर नेवरा में बिलासपुर पुलिस और स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा सियान चेतना जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ग्रामीणों को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा और फाउंडेशन अध्यक्ष चंचल सलूजा सहित अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित समाज के निर्माण में जनता और पुलिस की संयुक्त जिम्मेदारी है। समापन अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया और महिलाओं को साड़ी भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।




