Site icon Grand Gumber News

सिरगिट्टी गौठान में गाय और बछड़े की मौत, गौसेवकों में आक्रोश इलाज के अभाव का आरोप, नगर निगम पर गंभीर लापरवाही के सवाल

सिरगिट्टी स्थित गौठान में एक गाय और एक बछड़े की मौत हो जाने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे गौसेवकों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि गौठान में बीमार और कमजोर पशुओं के इलाज के लिए किसी स्थायी पशु चिकित्सक की व्यवस्था नहीं है, जिससे लगातार पशुधन की जान जा रही है।गौसेवकों ने बताया कि गौठान में कई पशु लंबे समय से बीमार हैं, लेकिन समय पर उपचार न मिलने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। इलाज के अभाव में आज एक गाय और एक बछड़े की मौत हो गई, जिसे उन्होंने प्रशासन की उदासीनता का परिणाम बताया। उनका आरोप है कि बार-बार अवगत कराने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।गौसेवक सूरज सिंह औऱ गोपी कौशिक ने कहा कि इससे पहले भी नगर निगम के अधिकारियों से गौठान में पशुओं की उचित देखभाल, नियमित उपचार और पशु चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की गई थी। बावजूद इसके हालात में कोई सुधार नहीं हुआ और पहले भी कई पशुओं की मौत हो चुकी है, जिससे गौसेवकों में भारी नाराजगी है।गौसेवकों ने प्रशासन से मांग की है कि सिरगिट्टी गौठान में तत्काल वैकल्पिक रूप से पशु चिकित्सक की व्यवस्था की जाए तथा हरे चारे, स्वच्छ पानी और नियमित इलाज की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नगर निगम यह जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहा है, तो गौसेवकों को गौठान की देखरेख सौंपी जाए, ताकि भविष्य में किसी भी पशु की जान न जाए।

Exit mobile version