Site icon Grand Gumber News

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग लाश मिलने से सनसनी, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर शव मर्च्युरी भेजा।

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पाकर मौकाए वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर शव मर्च्युरी भेज दिया है। सिटी एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बॉडी उन्हें तार बाहर ट्रैक के पास मिली। इसमें प्रथम दृष्टिया प्रतीत हुआ कि युवक ने ट्रेन से कटकर सुसाइड किया है।

फिलहाल ना तो आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पाया है ना ही शव की शिनाख्ती हो पाई है। इसी तरह सिरगिट्टी पुलिस को सिरगिट्टी से एक और अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक के शरीर पर किसी तरह के कोई निशान नही है। वहीं पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया मृतक के साथ किसी तरह का कोई अपराध नहीं होना बताया है। फिलहाल अबतक शव की शिनाख्ती नही हो सकी है। दोनों ही शव को जिला अस्पताल के मर्च्युरी में रखवाया गया है।

Exit mobile version