सिरगिट्टी पुलिस ने भी मोबाइल चोर को पकड़ा है। ऊधो नगर तोरवा में रहने वाले राहुल देव पात्रे का मोबाइल 10 अप्रैल की रात किसी ने पार कर दिया था, मोबाइल की कीमत ₹10000 बताई गई। पुलिस ने घटनास्थल और गवाहों के साथ पूछताछ के आधार पर संदेही दीपक बघेल को ढूंढना शुरू किया तो वह गणेश नगर के पास छुपा मिला। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास चोरी किया हुआ वीवो मोबाइल मिल गया। पुलिस ने चोरी के मामले में आदतन चोर गणेश नगर चूचुहिया पारा निवासी दीपक बघेल उर्फ सब्बू को गिरफ्तार किया है।
सिरगिट्टी पुलिस ने गणेश नगर चूचुहिया पारा निवासी दीपक बघेल उर्फ सब्बू को मोबाइल चोरी के इल्जाम में गिरफ्तार किया।

