Site icon Grand Gumber News

सिरगिट्टी पुलिस ने शातिर चोर विश्वजीत को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार।

सुने मकानों मे धावा बोलने वाले चोर को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि आरोपी विश्वजीत ने अलग अलग जगहों के सुने मकान से लाखो रूपये और घरेलु उपयोगी सामान को चोरी की घटना को अंजाम दिया था। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की पता करने मे लगी थी। आरोपी विश्वजीत सुने मकानों की रेकी किया करता था और मौका पाते ही चोरी की घटना को अंजाम देता था। आरोपी विश्वजीत सूर्यवंशी ने तिफरा स्थित मकान मे 20,000 हजार नगदी के साथ घेरलु सामान, आश्रय परिसर मकान से नगदी 10,000 के साथ साथ घड़ी जिसकी कीमत लगभग 12 हजार बताई जा रही है। चोर ने चोरी करना कबूल किया। आरोपों ने मंदिर प्रांगण तक मे चोरी कर डाली तिफरा स्थित शिव मंदिर की दान पेटी से 40 हजार रूपये रकम चोरी कर भाग निकला था। सिरगिट्टी पुलिस ने शातिर चोर विश्वजीत को घेराबंदी कर गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version