Site icon Grand Gumber News

सिरगिट्टी में एक गर्भवती गाय की डंडे-पत्थर से मार-मार कर हत्या करने की घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद, आरोपी गिरफ्तार।

सिरगिट्टी में एक गर्भवती गाय की पीट-पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। गाय पर डंडे और पत्थर से हमले का सीसीटीवी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद गौ सेवकों ने जमकर हंगामा मचाया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर पुलिस ने हमलावर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

महिमा नगर में रहने वाला श्यामदास मानिकपुरी रोजी- मजदूरी करता है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे श्याम दास ने एक गर्भवती गाय पर डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान उसने क्रूरता दिखाते हुए गाय पर पत्थर से भी हमला किया। उसकी हरकतों से परेशान गाय इधर-उधर भागने लगी। युवक ने गाय को घेर लिया और बेरहमी से पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक बारिश में गाय उसके घर के पास आकर बैठी रहती थी और बाड़ी में घुस जाती थी।

जिसके कारण आरोपी एवं उसके घर के लोग परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने मौका पाकर गाय पर हमला कर उसे मार दिया।रात में जब गौ सेवकों को गाय की हत्या की जानकारी मिली तब भीड़ मोहल्ले में पहुंच गई, जिसके बाद भीड़ सिरगिट्टी थाने पहुंच गई। इस दौरान गौ सेवकों ने युवक की क्रूरतापूर्वक गाय की हत्या करने पर जमकर हंगामा मचाया और उसपर कार्रवाई करने की मांग की।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गौ सेवकों ने मोहल्ले में जाकर सीसीटीवी वीडियो फुटेज चेक किया। वीडियो में युवक की क्रूरता साफ दिख रही है। हमलावर युवक बेरहमी से गाय को पत्थर से मार रहा है। अब यह सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Exit mobile version