Site icon Grand Gumber News

सिरगिट्टी में तीन साल की बच्ची के साथ बाथरूम में ले जाकर रेप करके दांतों से बुरी तरह चोटिल कर दिया गया

सिरगिट्टी में एक नाबालिग वहसी दरिंदे ने 3 साल की मासूम को अपने हवस का शिकार बनाकर उसके पूरे शरीर को दांत से काटकर बुरी तरह चोटिल कर दिया। घटना की जानकारी पाकर मौके से खून से लथपथ मासुम को उसके परिवार वाले इलाज के लिए सिम्स लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सिरगिट्टी से दिल को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल बन्नाक चौक में एक नाबालिग ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक 3 वर्षीय मासुम बच्ची को बाथरूम में ले जाकर उसके साथ ना केवल बलात्कार किया बल्कि बच्ची के पूरे शरीर मे अपने दांतों से काट काटकर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मासूम बच्ची के परिजन बच्ची को इलाज के लिए सिम्स लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को अपने कस्टडी में लेकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। बता दें कि घटना से नाराज मृतका के परिवार वाले नाबालिग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर जमकर प्रदर्शन करने लगे। मामला गर्माता देखकर एएसपी उमेश कश्यप, सीएसपी, डीएसपी सहित अन्य पुलिस के अधिकारी भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामला शांत करवाने में जुट गए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भी मौकाए वारदात पर पहुंचकर मामला शांत होते तक पुलिस बल तैनात रहने के निर्देश दिए।बताया जा रहा है 3 वर्षीय माशूम बच्ची और 13-14 वर्षीय नाबालिग आरोपी का मकान आमने सामने है। जिसने रविवार की शाम के समय खेल खेल में मासूम बच्ची को अपने घर के बाथरूम में ले जाकर यह कांड किया। नाबालिग आरोपी बच्ची को दांतों से बुरी तरह काटने के साथ उसका हैवानों की तरह रेप करता रहा। बच्ची की चीखने बिलखने की आवाज सुनकर क्षेत्र के युवा वारदात स्थल पहुंचे। जब अंदर से बंद बाथरूम के दरवाजे को युवकों ने तोड़ा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल बाथरूम के अंदर बच्ची का रेप करने के साथ नाबालिग आरोपी माशूम बच्ची को हैवान दरिंदों की तरह नोचता नजर आया। दरवाजा खुलते ही नाबालिग आरोपी मौके से भाग निकला। वहीं खून से लथपथ माशूम को मौके से इलाज के लिए परिवार वाले सिम्स लेकर पहुंचे जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद गुस्साए परिवार वालों ने सिम्स के बाहर ही जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया उसके बाद शव सिम्स में ही छोड़कर सिरगिट्टी थाने का घेराव कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन करने लगे।हालांकि मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने मृतका के परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया। वहीं मौके से नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

बहरहाल घटनास्थल के सामने ही दो शासकीय और एक निजी स्कूल मौजूद है। ऐसे में रविवार होने की वजह से स्कूलों में छुट्टियां थी अन्यथा स्कूली बच्चों पर बहुत ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता। पुलिस के मुताबिक मामला सेंसेटिव है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है पुलिस ने पुष्टि किया है कि मासूम के साथ रेप करने के साथ नाबालिग आरोपी ने उसके शरीर को चोट पहुंचाया है। नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल सिरगिट्टी को शर्मशार कर देने वाले मामले के बाद बन्नाक चौक से लेकर थाना सिरगिट्टी तक तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। माहौल बिगड़े ना इसके लिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात की गई है।

Exit mobile version