Site icon Grand Gumber News

सिरगिट्टी में तेंदुए का दहशत, लोगों में भय का माहौल, वन विभाग ने नहीं की पुष्टि, तलाश जारी…

सिरगिट्टी में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब सूर्यवंशी भवन के पास एक तेंदुए के विचरण करने की खबर सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेंदुए को देखकर लोग दहशत में आ गए है मगर वन विभाग ने इसकी पुष्टि नही की है। शनिवार की रात करीब ढाई बजे सूर्यवंशी भवन में सो रहे संदीप कुमार खरे ने भवन के बाहर कथित रूप से एक तेंदुए को देखा। उन्होंने बताया कि पहले कुत्तों के भौंकने की आवाज आई, जिसके बाद जब उन्होंने दरवाजा खोला तो सामने गली में एक तेंदुआ नजर आया। यह देखते ही उन्होंने तुरंत गेट बंद कर दिया और अंदर मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। लोगों में भय का माहौल है, क्योंकि यह तेंदुआ दोबारा भी आ सकता है।प्रत्यक्षदर्शी संदीप कुमार खरे ने दावा किया कि जब मैंने रात 1 बजे करीब गेट खोला, तो देखा कि चार-पांच कुत्ते जोर-जोर से भौंक रहे थे। तभी मेरी नजर तेंदुए पर पड़ी, जो आगे की ओर बढ़ रहा था। डर के मारे मैंने तुरंत गेट बंद कर लिया और सबको सूचना दी। सिरगिट्टी क्षेत्र फदहाखार वन क्षेत्र से सटा हुआ है, जहां पहले भी जंगली जानवर देखे गए हैं, लेकिन अब तक तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई थी। वन विभाग के अधिकारी इसे अफवाह भी मान रहे हैं, लेकिन लोग इसे गंभीर खतरा मान रहे हैं। फिलहाल सिरगिट्टी में लोग दहशत में हैं और तेंदुए की तलाश जारी है। वन विभाग को इसे अफवाह बता रही है,क्योंकि अभी कई दिनों से बिलासपुर वन मण्डल के कई जगहों पर बाघ तेंदुआ दिखने की अफवाह फैली थी, मगर वन विभाग की जांच में कुछ नही मिला,केवल अफवाह ही था।

Exit mobile version