Site icon Grand Gumber News

सिरगिट्टी में दो महिलाओं से 1.66 किलो गांजा बरामद, NDPS एक्ट में कार्रवाई

सिरगिट्टी पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में दो नशे के सौदागरों को पकड़ा है , जिनके पास से एक किलो 660 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत ₹15000 से भी अधिक है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शीतल वर्मा और रानू वर्मा अपने घर के सामने विष्णु चौक के पास तिफरा में गांजा बेच रही है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं के पास से यह गांजा पकड़ा।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version