32.8 C
Bilāspur
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

सिरगिट्टी में बाहरी लोगों की बढ़ती संख्या से स्थानीय निवासियों को परेशानी, एसपी कार्यालय में शिकायत

बिलासपुर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में सोमवार को वहां के निवासी एसपी ऑफिस पहुंचे। सिरगिट्टी निवासियों ने बताया कि इलाके में बाहरी लोगों के आगमन से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों बढ़ गई है। जिसकी शिकायत लगातार हमारे द्वारा पुलिस से की जा रही है लेकिन इसके बाद भी इसका कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। आपको बता दे कि सिरगिट्टी नयापारा के पास वर्षों से मार्केटिंग कंपनी स्थापित है जहां बाहर से आए हुए लोग निवास करते हैं स्थानीय निवासियों का कहना है कि इनके द्वारा कभी भी आपत्तिजनक घटनाएं की जाती है जिसकी वजह से क्षेत्र में माहौल खराब हो रहा है। इसके साथ ही स्थानीय नागरिक भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि निगम क्षेत्र सिरगिट्टी में संचालित कई नेटवर्किंग मार्केट में हजारों की संख्या में आए बाहरी लोगों की वजह से यहां का माहौल बदलता जा रहा है। क्षेत्र में मारपीट लूट जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही क्षेत्र के नागरिकों सहित कुछ समितियां मिलकर इन सभी गतिविधियों पर रोक लगाने थाना सिरगिट्टी में कई बार गुहार लगा चुके हैं।

लेकिन बावजूद इसके उनकी गतिविधियों में किसी प्रकार का सुधार नहीं आ रहा है। इसके साथ ही स्थानीय निवासियों ने बताया कि सिरगिट्टी के कई मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित नशीली पदार्थ अवैध गांजा शराब की बेरोक-टोक बिक्री की जा रही है। जिसके रोक के लिए कई बार सिरगिट्टी थाना सहित बिलासपुर एसपी आईजी को ज्ञापन सोपा कर इस पर उचित कार्यवाही करने की मांग सिरगिट्टी संघर्ष समिति के द्वारा की गई थी। सिरगिट्टी एक और औद्योगिक क्षेत्र से घिरा हुआ है इलाका बड़ा होने के कारण हजारों की संख्या में युवक युवती किराए के मकान में रहकर नेटवर्किंग मार्केट कार्य कर रहे हैं जिनमें से अधिकांश लोगों की मुसाफिर जानकारी भी थाने में दर्ज नहीं है।

यही कारण है कि लगातार सिरगिट्टी के स्थानीय निवासी उनकी गतिविधियों से परेशान हो रहे हैं उनका कहना है कि आए दिन यह छेड़छाड़ लड़ाई झगड़ा शराब पीकर उल्टी सीधी हरकतें करते हैं सिरगिट्टी निवासियों ने कलेक्टर एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि जल्द से जल्द इस विषय पर गंभीर कार्यवाही की जाए ताकि हम क्षेत्रवासी निश्चित होकर रह सके और यदि हमारी मांगे जल्द से जल्द पूरी नहीं की गई तो हम उग्र आंदोलन की तैयारी करेंगे। हजारों की तादाद में बाहरी लोगों की वजह से स्थानीय निवासियों का रहना दुश्वार हो गया है। देखना यह है कि स्थानीय लोगों की यह समस्या हल होती है या और बढ़ती है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles