Site icon Grand Gumber News

सिरगिट्टी में लूट-हमले का आतंक बिलासपुर पुलिस पर उठे सवाल, ‘सिक्योर सिटी’ योजना बेहाल

बिलासपुर में अपराधी अब कानून से नहीं, बल्कि पुलिस से भी बेखौफ हो चुके हैं। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र इन दिनों अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है। एक के बाद एक लूट, चोरी और चाकूबाजी की घटनाएं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं। ताजा मामला आर्या कॉलोनी तिफरा का है, जहां एक युवक पर जानलेवा हमला कर दस हज़ार रुपये और मोबाइल लूट लिए गए। तस्वीरें बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की हैं, जहां घूमा निवासी बृजेश जायसवाल पर सुनसान सड़क पर हमला कर लूटपाट की गई। बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने युवक के सिर पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और दस हजार नकद व दो मोबाइल लेकर फरार हो गए। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और वह इस वक्त सिम्स में भर्ती है।पीड़ित आर्या कॉलोनी तिफरा में किराये के मकान में रहता है और हार्डवेयर व्यवसाय करता है। घटना की रात वह करीब 97 हजार रुपये कैश और मोबाइल लेकर घर लौटा था। खाना खाने के बाद जैसे ही सोया, चोरों ने उसके घर में घुसकर बैग से रुपये और मोबाइल चुरा लिए। सुबह आंख खुली तो घर का सामान गायब मिला।FIR दर्ज हो चुकी है, लेकिन न आरोपी का सुराग है, न कोई गिरफ्तारी। यह कोई पहला मामला नहीं है। सिरगिट्टी में बीते दिनों में चोरी, लूट, चाकूबाजी और सरेराह हमले लगातार सामने आ रहे हैं। अपराधी रोज नए वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। बहरहाल एसएसपी द्वारा प्रचारित “मिशन सिक्योर सिटी” योजना को अपराधियों ने मजाक बना रखा है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र पुलिस के नियंत्रण से बाहर नजर आ रहा है। सवाल यही है क्या अपराधियों पर लगाम कसने में नाकाम हो चुकी है बिलासपुर पुलिस।

Exit mobile version