Site icon Grand Gumber News

सिरगिट्टी में सर्व हिंदू समाज का हिंदू सम्मेलन, सामाजिक समरसता पर मंथन, पर्यावरण संरक्षण, छुआछूत उन्मूलन और सांस्कृतिक एकता का दिया गया संदेश

बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में सर्व हिंदू समाज द्वारा सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन 4 जनवरी को वार्ड क्रमांक 11 स्थित सामुदायिक भवन, सिरगिट्टी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर एकत्र होकर समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए

सम्मेलन के दौरान हिंदू सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, छुआछूत उन्मूलन एवं सांस्कृतिक एकता जैसे मुद्दों पर गंभीर और सार्थक चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक मूल्यों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सद्भाव, जागरूकता और संगठन की भावना को सशक्त करना रहा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को व्यापक समर्थन मिला। अंत में समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

Exit mobile version