Site icon Grand Gumber News

सिलगिट्टी-तारबहार अंडरब्रिज: कछुए की गति से अंडरब्रिज निर्माण कार्य जारी, राहगीर बन्द फाटक में खड़े होकर समस्याओं से जूझ रहे।

कछुए की गति से अंडरब्रिज निर्माण कार्य चलने की वजह से समय अवधि बीत जाने के बावजूद अब तक काम पूरा नही हो पाया है। अब भी राहगीर बन्द फाटक में खड़े होकर समस्याओं से जूझ रहे है। कई तो बन्द फाटक को क्रास कर जान जोखिम में डालकर भागते दौड़ते ट्रेक पार करते भी नजर आते है। लम्बे समय से सिरगिट्टी क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले लोग सिरगिट्टी से तारबाहर जाने के लिये निर्माणाधीन अंडरब्रिज को तक रहे हैं।आते जाते सभी यही सोच रहे हैं कि आखिर रेलवे के द्वारा किये जा रहे कछुए गति से अंडरब्रिज निर्माण कार्य को कब तक पूरा किया जायगा। आखिर कब तक उन्हें लम्बे समय तक बन्द फाटक में खड़े होकर पसीना बहाना पड़ेगा। आखिर कब से नई अंडरब्रिज की शुरुआत होगी।

बता दें कि तारबाहर के बचे दो ट्रेक पर अंडरब्रिज बनाने का काम बीते 2022 के अंतिम महीने यानी कि नवम्बर दिसम्बर से शुरू किया गया था। कहा गया था कि 2023 दीपावली के पहले काम पूरा कर नए अंडरब्रिज की शुरुआत कर दी जाएगी।लेकिन 2024 को शुरू हुए 3 महीना बितने को है, लेकिन अब भी अंडरब्रिज का काम चल रहा है। हालांकि काम अंतिम चरण पड़ है।वर्तमान में नए अंडरब्रिज के टनल के दोनों छोरों पर दीवारे उठाई जा रही है। जिसके बाद ऊपर शेड बनाने का काम किया जायेगा।

उम्मीद है कि मार्च महीने तक काम पूरा कर लिया जाएगा, फिर अंडरब्रिज की शुरुआत की जाएगी। लेकिन जिस तरह से कछुए की गति से काम चल रहा है उससे तो यही लगता है कि इस महीने भी इसकी शुरुआत नही हो पायेगी। जिस तरह लोग वर्षों से बन्द फाटक में खड़े होकर अपना समय ज़ाया कर रहे है उन्हें कुछ दिनों तक और समस्याएं झेलनी होगी।

Exit mobile version