Site icon Grand Gumber News

सिविल लाइन अंतर्गत एक महिला ने अमेरी फाटक के समीप ट्रेन से कटकर की खुदखुशी।

रविवार की सुबह अरपा दो मोहानी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश नदी में तैरती हुए मिली। जिसके बाद दो मुहानी के रहवासियों ने तत्काल इसकी सूचना थाना डायल 112 पुलिस को दी।जिसके बाद मौकाए वारदात पर पहुंचकर डायल 112 पुलिस ने इसकी सूचना तोरवा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दी। जहां मौके से पहुंचकर तोरवा और एसडीआरएफ की टीम ने भारी मशक्कत के बाद अज्ञात व्यक्ति के लाश को नदी से बाहर निकाला और इसकी शिनाख्ती कार्यवाही के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। हालांकि पुलिस को मृतक के सम्बंध में किसी तरह की कोई जानकारी नही मिली।

इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मरचुरी में सुरक्षित रखवा दिया है। प्रथम दृष्टिया तोरवा पुलिस को यह प्रतीत हो रहा है कि नहाने के दौरान अज्ञात व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई है। इसी तरह थाना सिविल लाइन अंतर्गत एक महिला ने अमेरी फाटक के समीप ट्रेन से कटकर खुदखुशी कर ली। पुलिस महिला की लाश को कब्जे में लेकर उसे सिम्स मरचुरी भेजकर आसपास के लोगों से मृतका के सम्बंध में जानकारी जुटा रही है।फिलहाल मृतका के परिवार वालों की जानकारी के बाद शव का पोस्टमार्टम कर सुसाइड के कारणों का पता लगाया जायेगा।

Exit mobile version