Site icon Grand Gumber News

सिविल लाइन क्षेत्र के बृहस्पति बाजार में उठाईगिरी की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल शहर में नाकाबंदी की।

सिविल लाइन क्षेत्र के बृहस्पति बाजार में उठाईगिरी की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल शहर में नाकाबंदी करा दी। इधर सिविल लाइन की टीम के साथ ही शहर के सभी थाना क्षेत्र के जवानों ने संदेहियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। वहीं इसकी मोनिटरिंग भी पुलिस के अधिकारी कंट्रोल रूम से कर रहे थे। कुछ समय बाद ही जवानों ने संदेही लुटेरों को पकड़ लिया। इसके बाद जवानों को पता चला कि एसपी के निर्देश पर माकड्रील कराई गई है।

बृहस्पती बाजार में बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से जेवर लूट लिया। इसकी सूचना गुरुवार की दोपहर शहर के सभी थानों में दी गई। साथ ही अधिकारियों ने शहर में नाकाबंदी के निर्देश दिए। उठाईगिरी की सूचना मिलते ही शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात हो गए। संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। कुछ ही देर में सभी पुलिस के जवान शहर की सड़कों पर संदेहियों की तलाश में जुट गए। अधिकारी भी अपने केबीन से निकलकर जवानों को दिशा निर्देश देने लगे। करीब डेढ़ घंटे बाद ही जवानों ने बताया कि दो संदेहियों को थाना तोरवा अंतर्गत पकड़ लिया गया है। पकड़े गए लोगों को सिविल लाइन थाने लाया गया।इसी दौरान पता चला कि यह पूरी घटना पुलिस के जवानों की मुस्तैदी परखने के लिए की गई माक ड्रील थी। मॉकड्रिल के दौरान पुलिस की मुस्तैदी परखने उठाई गिर गिरोह के रूप में पल्सर और एक सुपर स्पेलण्डर वाहन में एसआई और एक पुलिस के हवलदार ने अपनी भूमिका निभाई। जो पुलिस के नाकेबंदी पॉइंट से बचते हुए थाना तोरवा अंतर्गत पहुंचे और पकड़े गए।

बहरहाल होली पर्व के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था में दिन रात तैनात होने की वजह से पुलिसकर्मी भी थक कर चूर हो गए हैं।इसलिए घटना दुर्घटना के दौरान सभी कितने एक्टिव रहते है इसी उद्देश्य के साथ सबकी एक्टिविटी परखने के लिए ही पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मॉकड्रिल की योजना तैयार की। इस दौरान कंट्रोल रूम से घटना की सूचना पाकर मौके से सभी एक्टिव होकर आरोपियों की पता तलाश में जुट गए। उन्हें बताया गया था की एक स्प्लेंडर और एक पल्सर वाहन में हरे रंग के शर्ट और जीन्स पहने आरोपियों ने उठाईगिरी की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस की एक्टिविटी देखकर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने सभी थानों सहित सक्रिय टीम को शाबासी देने के साथ सम्मानित भी किया है।

Exit mobile version